{"_id":"17ac2b9e6d09eadc2abf433bdc6a312b","slug":"young-man-commits-suicide-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह पहले हुए एक्सीडेंट ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह पहले हुए एक्सीडेंट ने ली युवक की जान
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 25 Sep 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
देहरादून के पटेलनगर थानाक्षेत्र में इंद्रजीत (25) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि वह डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
डिप्रेशन में था युवक
लगभग चार माह पहले इंद्रजीत एक्सीडेंट में घायल हो गया था। जिसके बाद से उसका एक हाथ काम नहीं करता था। इस वजह से वह डिप्रेशन में था। इंद्रजीत देहरादून स्थित टीवीएस शो रूम में मैकेनिक का काम करता था।
मृतक के भाई जोगेंदर ने बताया कि मंगलवार की देर रात लगभग 2:30 बजे इंद्रजीत के कमरे की लाइट जल रही थी। उठकर देखा तो उसका शव फंदे पर झूल रहा था। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन