{"_id":"c1560bf3ab9b4c2e681ee686edaff87a","slug":"young-boy-committed-suicide-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 01 Jan 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर के शिव शक्ति नगर मोहल्ला निवासी एक 31 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बाजार से लौटकर लगा ली फांसी
उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित शिव शक्ति नगर मोहल्ला निवासी दीपक (31) पुत्र शिव लाल बुधवार रात साढे़ नौ बजे बाजार से लौटा। घर पहुंचकर दीपक सीधे अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
जब आधा घंटे तक वह बाहर नहीं आया तो परिजन उसे देखने उसके कमरे में गए। कमरे में दीपक पंखे पर रस्सी के सहारे लटका देख घर वाले सन्न रह गए।
दीपक के पिता शिव लाल ने उसे रस्सी से नीचे उतारा। परिजनों की मदद से आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जांच शुरू
थानाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच एसआई कुंवर राम आर्य को सौंपी गई है। अभी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।