फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   young boy committed suicide.

प्यार में हुआ फेल, पेड़ से लटक दे दी जान

Tue, 30 Dec 2014 05:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर Updated Tue, 30 Dec 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
young boy committed suicide.

देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना खादर में युवक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। युवक डंपर का चालक था।

जानकारी के अनुसार शंकर (19) पुत्र बजरंगी निवासी डाक्टरगंज रविवार की शाम को अपने डंपर मालिक की बाइक लेकर घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह कुछ लोगों ने खादर में पेड़ से लटका शव देखा। पास ही बाइक खड़ी थी। शव देख लोगों के होश उड़ गए।

पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश

young boy committed suicide.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरा। उसकी पहचान शंकर के रूप में हुई। शंकर की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।

एसएसआई डीएस कोहली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शंकर ने करीब छह माह पूर्व भी आत्महत्या का प्रयास किया था, उसने घर के पास ही एक पेड़ से फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन समय रहते लोगों की उस पर नजर पड़ गई। तब लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया लेकिन इस बार उसे कोई रोकने वाला मौजूद नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed