फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   yaspal benam arrest in molestation case

रेप के प्रयास मामले में पूर्व विधायक बेनाम को भेजा जेल

Sat, 06 Sep 2014 11:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Sep 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
yaspal benam arrest in molestation case

महिला के साथ छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास के आरोपी नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पालिकाध्यक्ष बेनाम को कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में खांड्यूसैण जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम के खिलाफ 30 अगस्त को देहरादून में एक महिला ने दुराचार के प्रयास का मामला दर्ज कराया था।

मामला पौड़ी स्थानांतरित होने पर पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने श्रीनगर महिला थानाध्यक्ष जीतो कंबोज को इसकी विवेचना सौंपी। विवेचना के बाद पुलिस ने शनिवार सुबह 9.58 बजे पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम को अस्पताल मोहल्ला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी बेनाम को थाने ले जाकर उनका बयान जीडी में दर्ज किया। करीब दो घंटे तक उन्हें थाने में रखने के बाद पुलिस दिन में 12.35 बजे बेनाम को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। न्यायालय ने बेनाम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एक पत्रिका में काम करती है

yaspal benam arrest in molestation case

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही बेनाम के खिलाफ दून निवासी एक महिला ने दुराचार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी। दून पुलिस ने जांच पौड़ी स्थानांतरित कर दी थी।

एसएसपी अजय रौतेला को दिए प्रार्थनापत्र में मह‌िला ने बताया था कि वह उपनल के जरिये पौड़ी के एक सरकारी कार्यालय में संविदा पर तैनात है। इसके अलावा वह एक पत्रिका में भी काम करती है।

बताया कि पौड़ी पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने उसके जरिये स्वतंत्रता दिवस पर तीन हजार रुपये का विज्ञापन पत्रिका में प्रकाशित करवाया था।

महिला के मुताबिक 23 अगस्त को वह भुगतान के संबंध में बेनाम से मिलने गई। महिला ने आरोप लगाया कि बेनाम ने केबिन में उससे छेड़छाड़ की और बदनीयती से पकड़ लिया।

जान से मारने की धमकी

yaspal benam arrest in molestation case

महिला के मुताबिक विरोध के चलते तब बेनाम ने उसे छोड़ दिया, लेकिन जान से मारने और परिजनों को जेल भिजवाने की धमकी दी गई।

महिला के मुताबिक घटना के बाद वह पति के पास देहरादून आ गई लेकिन अब भी उसे लगातार फोन कर धमकाया जा रहा है।

कप्तान के आदेश पर डालनवाला पुलिस ने बंद केबिन में छेड़छाड़ और दुराचार के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि घटनास्थल पौड़ी का होने के कारण जांच वहां स्थानांतरित कर दी गई है।


पीड़िता ने पुलिस को मोबाइल पर मिली धमकी की ऑडियो रिकार्डिंग भी दी गई है। महिला ने मीडियाकर्मियों को भी यह रिकार्डिंग सुनाई। महिला का कहना है कि पालिकाध्यक्ष ने उसके मोबाइल पर दो बार काल की थी।

मुझे किसी साजिशन फंसाया गया है। इसमें मैं पाकसाफ निकलूंगा। मेरे अब तक के राजनैतिक कैरियर में कभी इस तरह के गंदे आरोप नहीं लगे हैं। मुझे फंसाने में कुछ अन्य लोगों हाथ है।
-यशपाल बेनाम, नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed