{"_id":"58e4f3f64f1c1bc06e5b6a66","slug":"women-s-forest-guard-arrested-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला फोरेस्ट गार्ड 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला फोरेस्ट गार्ड 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 05 Apr 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने वन पंचायत सचिव का काम देख रही महिला फोरेस्ट गार्ड को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 1 लाख 88 हजार रुपये के चेक पर हस्ताक्षर करने के लिए संरपच से पचास हजार रुपये की मांग कर रही थी। रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
वन प्रभाग कालसी की रीवर रेंज के तहत वन पंचायत तृतीय ऊबेरऊ में हुए वनीकरण कार्य के लिए एक लाख 88 हजार रुपये का भुगतान होना था। यह कार्य वन पंचायत के सरपंच ने कराया था। इसका भुगतान वन पंचायत सरंपच और सचिव किरण के संयुक्त खाते से होना था।
विज्ञापन
इस राशि में 50 हजार का चेक संरपच के नाम, 14-14 हजार के सात चेकों का भुगतान मजदूरी और 4800 रुपये का भुगतान औजारों के लिए होना था। सरपंच ने तो चेक पर हस्ताक्षर कर दिए थे, लेकिन वन पंचायत सचिव किरण 50 हजार रुपये लिए बिना चेक पर हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
सरपंच ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अडिग रही। फिर पहले 20 हजार और बाद में 30 हजार रुपये की रिश्वत देने की बात तय हो गई। सरपंच की शिकायत पर विजिलेंस एसपी ने टीम गठित कर दी।
विजिलेंस ने बुधवार को महिला गार्ड व वन पंचायत सचिव किरण को कालसी की कोटा कालोनी में सरपंच से बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि महिला गार्ड के आवास में छापेमारी की जा रही है।