फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman try to kill her daughter in law.

बहू को मारने की कोशिश पर भड़के गांव वाले, सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Tue, 24 Jan 2017 06:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार)
ब्यूरो/ अमर उजाला, धनौरी (हरिद्वार) Updated Tue, 24 Jan 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
woman try to kill her daughter in law.
बहू को मारने की कोश‌िश - फोटो : demo pic

दूध में जहर देकर पुत्रवधू की हत्या करने का आरोप लगाते हुए दौलतपुर गांव की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने सास की दौड़ा-दौड़ा कर पीटने के साथ ही उसके मुंह पर कालिख भी पोत दी।

विज्ञापन


बहादराबाद पुलिस ने बमुश्किल सास को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। देर शाम विवाहिता के पिता की ओर से सास, देवर और पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


यूपी के गांव ससेरू अलीगढ़ के रहने वाले रामवीर भारती की बेटी रजनी की शादी तीन वर्ष पहले दौलतपुर गांव के सैन्यकर्मी सोनू गिरि से हुई थी।

दूध में जहर देकर जबरन लगी पिलाने

woman try to kill her daughter in law.
दूध

पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार सुबह सास माया देवी एवं देवर तरुण ने दूध में जहर मिलकार रजनी को जबरन पिलाना चाहा, लेकिन वह भागकर बाहर आकर चिल्लाने लगी। जिस पर सास और देवर उसे खींचकर अंदर ले गए। इसी बीच गांव में खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर वहां पहुंचे।
     
अचेतावस्था में मिली रजनी को रुड़की के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलने पर महिला के परिजन भी यहां पहुंच गए। इधर, सोमवार सुबह मां बेटे के खिलाफ पूरा गांव एकत्रित हो गया।

घर पर धावा बोल महिलाओं ने फाड़ डाले कपड़े

woman try to kill her daughter in law.

गुस्साई महिलाओं ने घर पर धावा बोलकर सास माया देवी की पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ दिए और मुंह पर कालिख पोत दी। सूचना मिलने पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने बमुश्किल उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

थानाध्यक्ष मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सास व देवर तरुण गिरि पर हत्या की कोशिश के आरोप में कार्रवाई की जा रही है, जबकि पति के खिलाफ दहेज की धाराओं में कार्रवाई होगी। बताया गया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन

तेल डालने का भी किया नाटक

woman try to kill her daughter in law.
पुलिस - फोटो : Demo Pic

महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया कि डॉक्टर से इस संबंध में रिपोर्ट ली जा रही है। सास को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। देवर की तलाश कर रहे हैं।  

महिलाओं का गुस्सा भड़कने के बाद सास ने भी खुद पर तेल डालकर जिंदा जला देने का नाटक किया लेकिन काम नहीं आया। महिलाओं ने हाथ से मिट्टी के तेल की कैन छीनकर फेंक दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed