फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman take poison, died.

महिला ग्राम प्रधान ने जहर खाकर दी जान

Sun, 08 Mar 2015 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 08 Mar 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
woman take poison, died.

उत्तराखंड के गोपेश्वर में दशोली ब्लॉक के घुड़साल गांव की महिला प्रधान की रविवार को जहर खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में मातम छा गया है। जहर खाने की वजह पता नहीं चल पाई है।

विज्ञापन


घुड़साल गांव निवासी शिशुपाल कंडेरी और उनकी ग्राम प्रधान पत्नी रंजना देवी (34) गांव में और उनके दोनों बच्चे गोपेश्वर में अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। पुलिस के अनुसार रविवार तड़के रंजना ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना गोपेश्वर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कहा, चिल्लाकर हो गई थी बेहोश

woman take poison, died.

पुलिस ने मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के सामने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपनिरीक्षक रेखा दानू ने बताया कि फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतका के पति शिशुपाल ने बताया कि सुबह जब वह उठे तो उनकी पत्नी चिल्लाकर बेहोश हो गई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया, लेकिन कुछ ही समय बाद रंजना की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर घुड़साल और सैकोट गांव के ग्रामीण भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, ब्लॉक प्रमुख दशोली उर्मिला सजवाण और पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट ने प्रधान की मौत पर दुख जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed