फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman suicide in dehradun

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे पर लटकी मिली विवाहिता

Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Feb 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
woman suicide in dehradun
suicide - फोटो : amar ujala

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा भी किया, लेकिन फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हत्या है या खुदकुशी।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस ने देर रात इस मामले में तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में किराए पर रहने वाले राहुल पांधी और उनकी पत्नी आंचल पांधी (30) सोमवार रात को एक पार्टी से भोजन कर आए। डेढ़ बजे तक दोनों सो गए।
विज्ञापन


सुबह राहुल पांधी की आंख खुली तो पत्नी दूसरे कमरे में पंखे पर लटकी हुई थी। आंचल ने चुन्नी का फंदा लगाकर रखा था। सुबह करीब छह बजे सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल कर शव को नीचे उतार लिया। कमरे से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर आ गए। रेसकोर्स निवासी अनिल कोहली का आरोप है कि उसकी बेटी को गला दबाकर मारा गया है। तथ्यों को छिपाने के लिए उन्हें डेढ़ घंटे बाद घटना की सूचना दी गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के साथ मौके पर एफएसएल की टीम की साक्ष्यों का संकलन कराया गया है।


अब तक की जांच में कुछ संदेहास्पद नहीं मिला है। परिजनों ने देर रात पति और अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी। आंचल और राहुल ने करीब आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed