फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman killed her husband and kept his body in house.

दरांती से वार कर पति को मार डाला, दो दिन घर में रखे रही लाश

Sun, 27 Dec 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sun, 27 Dec 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
woman killed her husband and kept his body in house.

टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक की एक महिला ने अपने पति के सिर पर दरांती से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दो दिन तक शव घर के अंदर छुपाए रखा। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके चार बच्चों से पूछताछ कर रही है। मृतक का समधी घटना के बाद से गांव से फरार चल रहा है। घटना की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देख रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को म्यूडा गांव के जबर सिंह गुनसोला (50) और उनकी पत्नी जोत्रा देवी (45) के बीच रात को करीब नौ बजे झगड़ा हुआ। इसी दौरान महिला ने अपने पति के सिर पर उल्टी दरांती से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया।
विज्ञापन


मकान गांव से थोड़ी दूर होने के कारण ग्रामीणों ने शोर सुना, तो लगा गांव में गुलदार आया होगा, इसलिए शोर हो रहा है।

गांव वाले पूछने गए तो बच्चों ने झूठ बोलकर लौटा दिया

woman killed her husband and kept his body in house.

अगले दिन 25 दिसंबर को जब गांव के लोग वहां शोर का कारण पूछने गए तो बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता में झगड़ा हो गया था। हालांकि बच्चों ने भी घटना की सही जानकारी नहीं दी।

जब लोगों को जबर सिंह का पता नहीं चला, तो उन्होंने उसके भाई सुरमान सिंह जो कि हरिद्वार पत्थरी में रहता है, को इसकी सूचना दी।

सुरमान सिंह शनिवार को हरिद्वार से घर पहुंचा, तो वहां भाई को न देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बच्चों ने घटना की जानकारी दी। पुलिस घर के अंदर गई, तो एक कमरे में जबर सिंह का लहूलुहान शव एक कोने में पड़ा था। उसके ऊपर एक चादर डली हुई थी।

अगली सुबह तक जिंदा था जबर सिंह

woman killed her husband and kept his body in house.

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि झगड़ा हो गया था। 25 दिसंबर सुबह नौ बजे तक जबर सिंह जिंदा था। शव का रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

घटना के संबंध में मृतक के चार बच्चे मंजू, अनिल, सुनील, मनवीर और पत्नी जोत्रा देवी कुछ अन्य जानकारी नहीं दे रहे हैं। महिला की बड़ी बेटी गुड्डी की शादी इसी गांव में हुई है। घटना के बाद से गुड्डी का ससुर नंदू नेगी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। मृतक हलवाई का काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed