युवती को कार में लिफ्ट देकर किया बेहोश फिर जंगल ले जाकर गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के चुड़ियाला क्षेत्र में फैक्ट्री से छुट्टी के बाद घर लौट रही युवती के साथ कार में लिफ्ट देकर रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती को दो युवकों ने पहले कार में लिफ्ट दी फिर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती को बेहोश कर दिया।
उसके बाद जंगल में ले जाकर दोनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाली युवती बुधवार शाम को छुट्टी के बाद अपने घर जाने के लिए बस स्टॉप पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एक कार उसके आगे आकर रुकी।
कार में लिफ्ट देने के बाद पीने को दी कोल्ड ड्रिंक
कार में दो युवक सवार थे। दोनों युवक उसके गांव के थे। युवकों ने युवती से कहा कि वह गांव ही जा रहे हैं। वह कार में बैठ जाए। गांव का ही होने के कारण युवती कार में बैठ गई। कार में लिफ्ट देने के बाद वह कार लेकर गांव की ओर चल पड़े।
रास्ते में युवती को उन्होंने कोल्ड ड्रिंक दी जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई। इसके बाद युवती को कुछ पता नहीं चला। आरोप है कि दोनों युवक युवती को गांव के समीप एक जंगल में ले गए।
रेप करके जंगल में छोड़ गए आरोपी
जंगल में ले जाकर दोनों ने युवती से बलात्कार किया। इसके बाद दोनों बेहोशी की हालत में ही युवती को जंगल में छोड़कर भाग गए। तड़के युवती को जब होश आया तो उसने खुद को अस्त-व्यस्त हालत में जंगल में पाया।
जैसे-तैसे युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन युवती को साथ लेकर थाने पहुंचे। युवती ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपी युवक फरार बताए जा रहे हैं।