फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman engineer murder in gopeshwar.

गोपेश्वरः महिला इंजीनियर की गला घोटकर हत्या

Sun, 04 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 04 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
woman engineer murder in gopeshwar.

उत्तराखंड के गोपेश्वर में लोक निर्माण विभाग में तैनात एक महिला इंजीनियर की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार रात 10 बजे विभाग की आवासीय कालोनी में बने एक पुराने टीन शेड में मिला।

विज्ञापन


लोनिवि गोपेश्वर में उपनल के माध्यम से कनिष्ठ अभियंता के पद पर हरिद्वार जिले के भगवानपुर निवासी मोनी (22) पुत्री सुरेश कुमार की नियुक्ति अक्तूबर 2014 में हुई थी। यहां वह अपनी मां के साथ विभाग की कालोनी में रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम छह बजे वह मां से सामान लेने की बात कहकर बाजार चली गई। साथ में मां का फोन भी ले गई। जब देर तक वह घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने पड़ोसी के मोबाइल से भगवानपुर में मौजूद अपने पति सुरेश कुमार को सूचना दी। सुरेश ने बेटी के मोबाइल से संपर्क किया लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने उठाया फोन, मोनी की आवाज में की बात

woman engineer murder in gopeshwar.

सुरेश ने अपनी पत्नी के फोन पर कॉल किया, तो एक युवक ने कॉल रिसीव की। उसने मोनी की आवाज में घर शीघ्र पहुंचने की बात कही। शक होने पर सुरेश ने अपनी बेटी के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

सुरेश ने लोनिवि के अधिकारियों और थाना गोपेश्वर को मामले की जानकारी दी। पुलिस  के साथ विभागीय कर्मचारी भी युवती की तलाश में जुट गए।

रात करीब 10 बजे कर्मचारियों ने मोनी के शव को विभाग की आवासीय कॉलोनी में बने एक पुराने टीन शेड में देखा। युवती का फोन उसके पर्स में था जबकि उसकी मां का फोन गायब था। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक युवती की प्रथम दृष्ट्या गला दबाकर हत्या करना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed