फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman dead body found in suitcase at doiwala

देहरादूनः बंद सूटकेस में मिला महिला का सड़ा गला शव, हड़कंप

Wed, 25 May 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला Updated Wed, 25 May 2016 09:48 AM IST
woman dead body found in suitcase at doiwala
- फोटो : Demo Pic

डोईवाला में मणि माई मंदिर के समीप जंगल में काले रंग के सूटकेस के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 



पुलिस ने सड़ी गली हालत में शव कब्जे में ले लिया। शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। छानबीन में जुटी पुलिस ने आसपास के थाना चौकी को वायरलेस से संदेश प्रेषित कर दिया है। किसी महिला की गुमशुदगी दर्ज होने पर डोईवाला कोतवाली में संपर्क करें।

मंगलवार शाम कुछ बच्चे लकड़ी बीनने मणि माई मंदिर के समीप जंगल में गए थे। दुर्गंध उठने पर बच्चों ने समझा कोई जानवर मरा है। इसी बीच जंगल में काले रंग का सूटकेस लावारिस हालत में नजर आया, बदबू उसी के अंदर से आ रही थी।

सड़ा गला होने के कारण नहीं हो सकी पहचान 

woman dead body found in suitcase at doiwala
पुलिस - फोटो : amar ujala

बच्चों ने मामले की सूचना आसपास के लोगों को दी। लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बंद सूटकेस खोला तो अंदर सड़ी गली हालत में एक महिला का शव मिला।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन मौके से ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विक्रम सिंह रावत ने बताया कि महिला ने सूट पहन रखा है। शव करीब एक महीने पुराना लग रहा है। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए दून भेजा जाएगा।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed