फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman constable committed suicide.

प्यार में नाकामी पर महिला सिपाही ने जहर खाकर दे दी जान

Mon, 18 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 18 Apr 2016 10:17 PM IST
सार

  • महिला का साथी सिपाही से प्रेम-प्रसंग होने की चर्चा
  • प्रेमी सिपाही के दूसरी जगह शादी करने से थी निराश
  • अधिकारियों से भी की थी शादी रुकवाने की सिफारिश 

विज्ञापन
woman constable committed suicide.
प्रेमी सिपाही की अगले कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

प्रेम में विफल होने पर एक महिला कांस्टेबल ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो महिला का एक साथी सिपाही के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन


सिपाही की अगले कुछ दिनों में दूसरी जगह शादी होनी है। इसकी जानकारी होने पर महिला सिपाही ने आला अधिकारियों से मिलकर प्रेमी की शादी रुकवाने की सिफारिश भी की थी। पर इस दिशा में अधिकारियों के हाथ खड़े करने पर निराश महिला सिपाही ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन


देहरादून जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल की साथी सिपाही से काफी समय से दोस्ती थी। धीरे-धीरे यह प्यार में बदल गई। दोनों ने शादी का फैसला भी कर लिया पर अचानक कुछ दिनों से सिपाही ने प्रेमिका से दूरियां बढ़ा ली। महिला कांस्टेबल लगातार उसे रिश्तों की दुहाई देती रही पर सिपाही की उसके प्रति बेरुखी जारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की शादी की खबर सुनी तो टूटते नजर आए सपने

woman constable committed suicide.
सुसाइड - फोटो : amarujala

इसी बीच महिला सिपाही को पता चला कि सिपाही की दूसरी जगह शादी तय हो गई है। इस पर महिला कांस्टेबल को अपने सपने टूटते नजर आए।

पहले तो प्रेमी पर शादी नहीं करने का दबाव बनाया, जब वह नहीं माना तो अधिकारियों से उसकी शादी रुकवाने के प्रयास किए। पूरा किस्सा सुनने के बाद किसी तरह की मदद नहीं की। इस बात से आहत महिला कांस्टेबल ने सोमवार को जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया।

गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक महिला सिपाही की ओर से किसी ने कोई तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed