फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide with child

फौजी की बीबी ने बच्चे समेत खुद को लगाई आग, मौत

Wed, 09 Jul 2014 02:31 AM IST
अमर उजाला, कोटद्वार
अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 09 Jul 2014 02:31 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide with child

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में देर शाम एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बच्चे सहित खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन


महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने उपचार के लिए ले जाते समय आपातकालीन स्वास्थ्य 108 सेवा वाहन में दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की वजह गृहकलह बताई है।

पुलिस के अनुसार दीपिका गुसाईं (22) पत्नी धनपाल सिंह निवासी पापड़ी, रिखणीखाल सोमवार को घर पर अकेली थी। अचानक उसने अपने पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर खुद को आग लगा ली और अपने डेढ़ साल के बच्चे अंश को भी आगोश में ले लिया।

विज्ञापन

तीन दिन पहले ही आया था पति

woman committed suicide with child

दीपिका की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा जीवित था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पहुंचकर बच्चे को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन उसकी भी रास्ते में टकौलियाखाल तक पहुंचते ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला का पति फौज में है। वह तीन दिन पहले घर आया था। रविवार को उसने जमकर शराब पी, जिसके चलते उसका पत्नी से विवाद हो गया था।

समझा जा रहा है कि इसी बात से परेशान पत्नी ने खुद को आग लगा दी। महिला की वर्ष 2012 में शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed