फांसी लगाकर युवती ने दी जान, होने वाली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी के तीन माह पहले फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
टिहरी के एक गांव निवासी रानी (22) (बदला हुआ नाम) शनिवार सुबह 9.30 बजे शौच के लिए गांव से कुछ दूर गई हुई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो अपराह्न 12 बजे उसकी मां खोजने के लिए गई।
घर से 500 मीटर की दूरी पर ही बेटी को पेड़ से लटका देख मां के होश उड़ गए। बेटी को फंदे से लटका देख मां ने तुरंत गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया। पहुंचे लोगों की मदद से लड़की को पेड़ से उतारा गया। पेड़ से उतारे जाने के समय तक युवती की सांसे चल रही थी।
परिजन आनन-फानन में युवती को लेकर इलाज के लिए बौराड़ी चिकित्सालय के लिए निकले थे लेकिन युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
प्रेमी से चल रही थी तकरार
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि युवती की दिसंबर माह में शादी होनी थी। इसके पहले एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की दूसरी जगह सगाई होने से प्रेमी और उसके बीच तकरार चल रही थी।
परिजनों ने आशंका जताई कि प्रेमी से परेशान होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगाया है। हालांकि परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तक राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों ने प्रेम प्रंसग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यदि वे शिकायत करते हैं तो आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।