फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide

फांसी लगाकर युवती ने दी जान, होने वाली थी शादी

Sat, 06 Sep 2014 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 06 Sep 2014 10:45 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide

टिहरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शादी के तीन माह पहले फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

विज्ञापन


टिहरी के एक गांव निवासी रानी (22) (बदला हुआ नाम) शनिवार सुबह 9.30 बजे शौच के लिए गांव से कुछ दूर गई हुई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो अपराह्न 12 बजे उसकी मां खोजने के लिए गई।
विज्ञापन


घर से 500 मीटर की दूरी पर ही बेटी को पेड़ से लटका देख मां के होश उड़ गए। बेटी को फंदे से लटका देख मां ने तुरंत गांव के लोगों को मदद के लिए बुलाया। पहुंचे लोगों की मदद से लड़की को पेड़ से उतारा गया। पेड़ से उतारे जाने के समय तक युवती की सांसे चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आनन-फानन में युवती को लेकर इलाज के लिए बौराड़ी चिकित्सालय के लिए निकले थे लेकिन युवती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

प्रेमी से चल रही थी तकरार

woman committed suicide

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया क‌ि युवती की दिसंबर माह में शादी होनी थी। इसके पहले एक युवक से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की दूसरी जगह सगाई होने से प्रेमी और उसके बीच तकरार चल रही थी।

परिजनों ने आशंका जताई कि प्रेमी से परेशान होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगाया है। हालांकि परिजनों की ओर से इस मामले में अभी तक राजस्व पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों ने प्रेम प्रंसग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। यदि वे शिकायत करते हैं तो आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed