{"_id":"4f7630eed377ea008ab06fe525fe452c","slug":"woman-committed-suicide-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे से लटककर विवाहिता ने की आत्महत्या
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार क्षेत्र के गोविंदनगर में देर रात एक विवाहिता ने पंखे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं महिला के परिजनों की ओर से भी इस संबंध में पुलिस को कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे गोविंदनगर में सोनी (25) पत्नी अमित रावत को परिजनों ने पंखे पर लटका देखा। इससे परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोस के किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन से इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ अरुणा भारती, कोतवाल प्रमोद शाह और चौकी प्रभारी विकास भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना के वक्त पति था बाहर
महिला का पति ड्राईवर है तथा घटना के दिन काम से बाहर गया हुआ था। वह बृहस्पतिवार को भी दोपहर तक नहीं पहुंच पाया था।
महिला की शादी अक्तूबर 2007 को हुई थी। उसका मायका भाबर के दुर्गापुरी में है। उसकी छह साल की लड़की भी है।
नहीं दी गई तहरीर
पति के बाहर जाने पर घर में सास ससुर और उसकी लड़की ही थी। सूचना पर महिला के पिता भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि अब तक उनकी तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है।