फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman committed suicide

पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Wed, 05 Mar 2014 09:06 PM IST
अमर उजाला, रुड़की
अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 05 Mar 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide

रुड़की क्षेत्र के शहर के डोगरा लाइन निवासी सैन्यकर्मी पंकज की पत्नी पूनम (24 वर्ष) का शव पंखे पर लटका मिला। विवाहिता के मायके वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें, सेना भर्ती में पहुंचे साढ़े ग्यारह हजार, 735 में दिखा दम
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की अंतर्गत डोगरा लाइन निवासी अनुज की सूचना पर मंगलवार की देर रात पुलिस उसके मकान में पहुंची। मकान के एक कमरे में उसकी पत्नी पूनम (24 वर्ष) का शव पंखे लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस
मामले की जानकारी पाकर एसपी देहात अजय सिंह और सीओ रुड़की रेणू लोहानी भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार रुड़की छावनी में तैनात पंकज ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह किसी काम से मेरठ गया था।


पढ़ें, 32 दिन बाद हरीश रावत ने बांटे मंत्रियों को विभाग

रात को वापस लौटा तो कमरा बंद था। उसने धक्का मारकर दरवाजा खोला तो उसकी पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ था।

पति ने कहा आत्महत्या, मायके वाले बोले हत्या
उसने बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी बड़ौत, बागपत की रहने वाली पूनम से हुई थी। अनुज के अनुसार उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है। सूचना पाकर पूनम के पिता ऋषिदेव और मायके से अनेक लोग रुड़की पहुंचे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एसएसआई रफत अली ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का इस बारे में जांच की जा रही है। कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed