{"_id":"44a944d53b4b143bd5f68543c87a2438","slug":"woman-committed-suicide-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता ने जहर खाकर दे दी जान
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Wed, 19 Feb 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नवविवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवनकर अपनी जान दे दी है। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों कि इस बात जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पुलिस ने मृतका के ससुराल के लोगों से पूछताछ की है।
पिछले साल जून में हुई थी शादी
रामनगर नई बस्ती निवासी मोनिका पुत्री सुभाष की शादी 17 जून 2013 को भगवानपुर निवासी नन्हेड़ा अन्नतपुर गांव निवासी लोकेश कुमार से हुई थी।
सोमवार को मोनिका ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। ससुराल के लोग तुरंत ही उसे एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए लाए। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
मामले की जानकारी पाकर विवाहिता के मायके के लोग भी आए गए। पुलिस भी मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने मोनिका के शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए उसे मोर्चरी में भिजवा दिया।
पुलिस का है कहना
थानाध्यक्ष नरेश चौहान ने बताया कि मृतका के ससुराल के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी मृतका के मायके पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की छानबीन कर रही है।