{"_id":"59269c064f1c1b2144536cee","slug":"woman-beat-her-father-in-law-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से झगड़ रही थी महिला, बीच में आए ससुर तो उन्हीं पर टूट पड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से झगड़ रही थी महिला, बीच में आए ससुर तो उन्हीं पर टूट पड़ी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
पति और पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। इस बीच ससुर बीच-बचाव करने आ गया। महिला ने पति का गुस्सा ससुर पर उतार दिया।
विज्ञापन
मामला हरिद्वार जनपद स्थित सुल्तानपुर की है। कस्बा निवासी पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी होते देख ससुर ने पुत्रवधू और पुत्र को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोप है कि इस पर पुत्रवधू आग बबूला हो गई और डंडे से ससुर पर हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सुल्तानपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
इसके बाद ससुर ने सुल्तानपुर पुलिस चौकी में पहुंचकर पुत्रवधू के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।