फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   wife murdered her husband with son and his friend

पत्नी ने बेटे संग मिलकर पति को उतरा मौत के घाट, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

Sun, 30 Jul 2017 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 30 Jul 2017 08:12 PM IST
 wife murdered her husband with son and his friend

11 माह पहले लापता हुए प्रॉपर्टी डीलर और भाजपा नेता राजेश मान के लापता होने का राज आखिर उसकी मौत से खुला। राजेश की पत्नी सीमा चौधरी ने अपने बेटे मानव और उसके दोस्त अशहर उर्फ आशू को ही अपने पति का कातिल बना दिया। मामले की तह तक पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी सीमा और सितारगंज निवासी अशहर उर्फ आशू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मानव की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है। 



11 माह पूर्व शांति विहार कॉलोनी निवासी व्यवसायी और भाजपा नेता राजेश मान घर से अपने बेटे मानव के साथ निकलने के बाद लापता हो गया था। मामले में राजेश की पत्नी सीमा ने रुद्रपुर कोतवाली में राजेश की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किच्छा क्षेत्र का मामला होने पर जांच किच्छा थाना पुलिस को सौंप दी गई।


काफी समय तक पुलिस के हाथ राजेश की गुमशुदगी को लेकर कोई अहम सुराग नहीं लगे, लेकिन पुलिस मामले की छानबीन करती रही। शनिवार को पुलिस ने हत्या के आरोप में राजेश की पत्नी सीमा चौधरी और मानव के दोस्त आशू को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

एेसे बनाया कत्‍ल का प्‍लान

 wife murdered her husband with son and his friend

खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि राजेश के लापता होने के बाद पुलिस लगातार उसकी बरामदगी के प्रयास करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चार माह पूर्व एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय और एएसपी देवेंद्र पिंचा को मामले की जांच सौंपी गई।

दोनों अधिकारियों ने किच्छा थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय और एसओजी प्रभारी विद्यादत्त जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। परिणाम स्वरूप शनिवार को हत्यारोपी अशहर उर्फ आशू पुत्र मो. असलम को ग्राम पंडरीखेड़ा थाना सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस की पूछताछ में आशू ने बताया कि घटना से करीब एक साल पहले मानव से उसकी पहचान हुई थी। मानव के हल्द्वानी स्थित घर जाने से उसकी पहचान सीमा चौधरी से भी हो गई। मानव अक्सर उसे बताता था कि वह बचपन से अपनी मां के साथ रहता है।

दसवीं कक्षा में आने के बाद उसे अपने पिता के बारे में जानकारी मिली। मानव को उसकी मां ने बताया कि उसके पिता उसे अपने पास नहीं रखते हैं और उसे खर्चा भी नहीं देते हैं। इसी बीच उन्होंने मानव के पिता को मारने की योजना बना ली। 

इस तरह क‌िया बाप का कत्ल

 wife murdered her husband with son and his friend

आशू ने बताया कि 29 अगस्त 2016 को सुबह 11 बजे वह मानव की कार से रुद्रपुर आरटीओ ऑफिस पहुंचा और वहां से राजेश मान को लेकर निकल गए। नैनीताल मार्ग स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास कार में पीछे बैठे मानव ने राजेश के सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद दोनों ने शव को ईंटों से बांधकर खटीमा स्थित शारदा नहर में फेंक दिया। इसके बाद दोनों हल्द्वानी सीमा चौधरी के घर पर पहुंच गये। पुलिस ने मामले में हत्यारोपी सीमा चौधरी और आशू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आशू की निशानदेही पर मानव की धरपकड़ जारी है। 

टीम में शामिल रहे पुलिस कर्मी
थाना प्रभारी किच्छा योगेश उपाध्याय, एसएसआई लाखन सिंह, एसआई देवेंद्र गौरव, एसएसआई सुशील कुमार, एसआई सीमा ठाकुर, मनोज कोठारी, सुबोध शर्मा, हेड कांस्टेबल एसओजी प्रकाश भगत, महेंद्र डंगवाल आदि थे। एसएसपी ने टीम के उत्साहवर्धन के लिए ढाई हजार और एएसपी देवेंद्र पिंचा ने 1500 सौ रुपये देने की घोषणा की है। 

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed