प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में मॉडल कालोनी निवासी कृषक की गला दबाकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या मृतक की पत्नी ने अपने किराएदार प्रेमी और दो अन्य युवकों के साथ मिलकर की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला दबाकर होने की पुष्टि हुई है।
पढ़ें, 70 हजार में कर दिया जिगर के टुकड़े का सौदा
एएसपी तारा दत्त बेला ने हत्याकांड के खुलासे का दावा करते हुए बताया कि जहांगीरपुर निवासी प्रवीन कुमार घीक (32) का काशीपुर रोड स्थित मॉडल कालोनी में भी घर है।
शुक्रवार की सुबह पत्नी मधु ने नाते-रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि प्रवीन की मौत हो गई है। परिजनों के शक के आधार पर मृतक की पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
पुलिस के सामने कबूला अपना अपराध
पुलिस पूछताछ में मधु ने अपने प्रेमी और किराएदार सौरव गावा तथा दो अन्य युवकों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है।
एएसपी ने बताया कि मधु के मुताबिक प्रवीन उससे अक्सर मारपीट करता था। सौरव उससे हमदर्दी रखता था। गुरुवार की रात करीब 11 बजे सौरव अपने दो अन्य साथियों के साथ घर आया और उन्होंने प्रवीन की गला दबाकर हत्या कर दी।
एएसपी ने बताया कि मृतक के जीजा खैराती लाल की तहरीर पर पुलिस ने मधु, सौरव गावा तथा दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मधु को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सौरव तथा दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
20 दिन पहले लिखवा लिया था सुसाइड नोट
मृतक प्रवीन के जेब से पुलिस को मिला सुसाइड नोट 20 दिन पुराना है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मृतक की पत्नी मधु ने बताया कि 20 दिन पहले प्रवीन, सौरव और वह घर में ही थे। इसी बीच प्रवीन आत्महत्या करने की बात कहने लगा।
सौरव और मधु ने कहा कि उसके ऐसा कदम उठाने से बच्चों के साथ नाते रिश्तेदारों और उसको को भी परेशानी हो सकती है।
उन्होंने उसे बहकाकर उसी दिन सुसाइड नोट लिखवा लिया। जिसमें प्रवीन ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट को सौरव ने अपने पास संभाल कर रखा था।