सुहागरात पर दूल्हे को पीट कमरे से उठा ले गए पत्नी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की में सुहागारात को ही दूल्हे को पीटकर पत्नी को उठा ले जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा करने वाले कोई दूसरे नहीं बल्कि दूल्हे के ससुराल वाले ही थे।
आवास विकास कॉलोनी निवासी राकेश कुमार पाल ने अपने ससुराल वालों पर सुहागरात को उसके साथ मारपीट करने, सामान लूटने और पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जाम नगर गुजरात में एक कंपनी में काम करने वाले राकेश कुमार के अनुसार 27 मई को उसकी शादी मुधबन नगर, काशीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ रुड़की स्थित एक होटल में रुका था। सुहागरात में ही उसके ससुर, सास और अन्य रिश्तेदार उसके कमरे में आ गए।
स्टाम्प पर जबरन साइन करा बोले 'हो गया तलाक'
कमरे में पहुंचते ही वहां रखे सभी बैग जिनमें करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख कैश आदि सामान लूट लिया। उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। उसके साथ मारपीट भी की गई। बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई।
अगले दिन वह अपने परिवार के साथ पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। डरा धमकाकर कोरे स्टांप पेपरों पर उसके साइन कराए और कहा कि तुम्हारा तलाक हो गया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार उसने एक जून को इस संबंध में रुड़की कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने अपनी अधिवक्ता प्रवीण बॉबी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।