{"_id":"7c3af7c7e71c3e6340441688a80d4413","slug":"who-shot-the-ima-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसने मारी आईएमए में तैनात सिपाही को गोली...?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसने मारी आईएमए में तैनात सिपाही को गोली...?
देहरादून/मनमीत रावत
Updated Tue, 13 Aug 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
देहरादून स्थित आईएमए (इंडियन मिलिट्री एकेडमी) में तैनात संतरी की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मामला हादसा और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। सूचना पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
आईएमए में तैनात डोगरा रेजिमेंट का सिपाही (टेरोटोरियल आर्मी) चांदवीर सिंह (35) पुत्र बलबीर सिंह निवासी बिसाड़ी गांव, शामली, मुजफ्फरनगर सोमवार को भगत बटालियन के गेट पर तैनात था।
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे गोली चलने की आवाज आई तो परिसर में तैनात फौजी भगत गेट की तरफ दौड़े। वहां उन्होंने देखा कि चांदवीर लहूलुहान हालत में गिरा पड़ा है। गोली कैसे चली अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
हादसा या आत्महत्या
इंस्पेक्टर कैंट विनोद कुमार जैठा ने बताया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि हादसा हुआ या आत्महत्या। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। जांच की जा रही है। उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि जवान की मौत हादसे के चलते राइफल से चली गोली से हुई या फिर उसने आत्महत्या की है।