{"_id":"e5e9379cda23b343c6ad9822727c3106","slug":"violence-in-laksar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया लहूलुहान
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 25 Mar 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर कस्बे के सोसाइटी रोड मोहल्ले में मंगलवार को बहादरपुर खादर गांव निवासी सोनू पुत्र अय्यूब और उसके साथी पर कई लोगों ने डंडों और सरियों से हमला कर दिया। साथी तो किसी तरह छूटकर भाग निकला लेकिन सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें,पीडीएफ के हाथ है उत्तराखंड सरकार की चाबी
विज्ञापन
बीच-बचाव करने आए लोगों को भी दौड़ा लिया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर बाइक पर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
बाइकों पर सवार होकर आए हमलावर
बताया गया कि सोनू मंगलवार को तकरीबन 11 बजे सोसाइटी रोड पर मोहल्ले में किसी काम से आया था। इसी दौरान तीन बाइक पर सवार होकर आए छह लोगों ने डंडों और सरियों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, देश भर में नमो-नमो करेंगे सतपाल महाराज
सोनू को हमलावरों ने बुरी तरह पीटना शुरु कर दिया। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी बदसलूकी की।
पढ़ें, गर्ल्स हॉस्टल के चप्पे-चप्पे पर थे सीसीटीवी कैमरे
मारपीट की सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। घायल सोनू को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।