{"_id":"6a19ce1cd35f0c9e0a9cb4aa5083cd52","slug":"villager-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर (हरिद्वार)
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र में ग्राम अलावलपुर निवासी ग्रामीण का शव खेड़ी शिकोहपुर के जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सहारनपुर का रहने वाला
मूलरूप से नवा गांव, जिला सहारनपुर निवासी सोमपाल (55) अपने परिवार के साथ काफी समय से हरिद्वार जिले के ग्राम अलावलपुर में रह रहा है। वह मूंगफली बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
रविवार सुबह उसका शव खेड़ी शिकोहपुर गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला। कुछ लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेश लखेड़ा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पत्नी की हो चुकी है मौत
थानाध्यक्ष ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। समझा जा रहा है कि उसने आत्महत्या की है लेकिन पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।