फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vigilance caught electricity theft in factory.

फैक्ट्री पर विजिलेंस का छापा, पकड़ी 10 लाख की बिजली चोरी

Sun, 24 Apr 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 24 Apr 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
vigilance caught electricity theft in factory.
बिजली

ऊर्जा निगम विजिलेंस ने हल्द्वानी में नूडल फैक्ट्री में करीब दस लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी है। विजिलेंस टीम केस दर्ज कर स्थानीय पुलिस की मदद से फैक्ट्री संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। विजिलेंस टीम को बिजली चोरी में ऊर्जा निगम के कुछ कर्मियों की मिलीभगत का भी अंदेशा है।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने चोरगलिया (हल्द्वानी) की एक नूडल फैक्ट्री पर छापा मारकर कई सालों से की जा रही बिजली चोरी का खुलासा किया है। विजिलेंस के पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ध्यानी और अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवती ने जांच में पाया कि 15 किलोवाट के विद्युत क्षमता के कनेक्शन पर चलती लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


2014 से हो रही थी बिजली चोरी
नूडल फैक्ट्री में बिजली चोरी वर्ष 2014 से की जा रही थी। विजिलेंस टीम ने विद्युत तारें और अन्य जरूरी साक्ष्य कब्जे में लिए हैं। चोरी हुई बिजली के मूल्य का आंकलन 9.14 लाख रुपये से अधिक आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ने बिजली चोरी के आरोप पर 9.14 लाख रुपये का जुर्माना नूडल फैक्ट्री पर लगाया है। एसपी विजिलेंस गिरीश चंद्र ध्यानी ने बताया कि फैक्ट्री संचालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  


यहां दें बिजली चोरी की सूचना
बिजली चोरी की सूचना ऊर्जा निगम के टोल फ्री नंबर 18001804185 पर दी जा सकती है। ऊर्जा निगम सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखेगा। इसके अलावा सटीक सूचना देने वाले को नियमानुसार ऊर्जा निगम की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed