{"_id":"d142819d87aee5c955c4ecc8a0b24a33","slug":"vehicle-stolen-by-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाह नहीं दी तो ड्राइवर ने कर डाली ये हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तनख्वाह नहीं दी तो ड्राइवर ने कर डाली ये हरकत
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 07 Jan 2014 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार से करीब सवा दो लाख रुपये के सरसों के तेल के पैकेट लदे बुलेरो पिकअप वाहन को ले भागे चोर को एक घंटे में ही चिड़ियापुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी पहले इसी वाहन पर चालक रह चुका है।
विज्ञापन
पढ़ें,जल्द न संभले तो भड़क सकती है उत्तराखंड में आग
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह महावीर ऑयल्स से सरसों के तेल के पैकेट लेकर बुलेरो पिकअप देहरादून के लिए रवाना होना था। वाहन को स्टार्ट कर चालक रवि पुत्र तिलकराम निवासी कृष्णानगर कालोनी कागजात लेने अंदर गया, बाहर आने पर उसने पाया कि वाहन वहां नहीं था।
विज्ञापन
वायरलेस पर सूचना देकर पुलिस ने पकड़ा
उसने घटना की सूचना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने वायरलेस सेट से वाहन का नंबर प्रसारित कर सभी थानों से चेकिंग की बात कही। करीब एक घंटे बाद चिड़ियापुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रहे दारोगा प्रदीप मिश्रा ने इस वाहन पकड़ लिया।
वाहन मालिक ने पहचाना
सूचना पाकर श्यामपुर थाने पहुंचे वाहन स्वामी आनंद पुरोहित निवासी राजनगर कालोनी, ज्वालापुर ने वाहन चोरी करने के आरोपी की पहचान अपने यहां काम कर चुके पूर्व चालक सोहनलाल पुत्र राकेश यादव के रूप में की।
पढ़ें,दून के स्कूलों में चल रहा नशे का कारोबार
वह राजनगर कालोनी का ही रहने वाला है। चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपी वाहन और तेल को बेचने के लिए कहां ले जा रहा था।
वाहन स्वामी पर बकाया होने की कही बात
पुलिसिया पूछताछ में दबोचे गए आरोपी ने वाहन स्वामी पर अपना पैसा बकाया होने की बात कही है। चौकी प्रभारी के मुताबिक चालक ने बताया कि उसने तनख्वाह के बकाया पैसे नहीं देने पर ऐसा किया।