{"_id":"6723d2e64369c99499035bc26a973991","slug":"vdo-murder-case-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या पर सांत्वना जताने के बजाय फरार हुए रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या पर सांत्वना जताने के बजाय फरार हुए रिश्तेदार
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुई वीडीओ की हत्या के मामले में अब तक जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश पुलिस के लिए मुसीबत बन रही है।
विज्ञापन
रिश्तेदार भी घरों पर ताले लगाकर फरार
आरोपी तो गायब हैं ही, उनके परिजन और रिश्तेदार भी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए हैं। सबके मोबाइल भी बंद हैं। ऐसे में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
सफरनामा 2013: तस्वीरों में उत्तराखंड आपदा
वीडीओ द्विवेश कांबोज के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को हत्यारोपियों के नाम मालूम हो गए हैं, लेकिन वे अब तक दबोचे नहीं हा सके हैं। पुलिस अब तक यह भी पता नहीं कर सकी कि हत्यारे कहां से कैसे आए थे और कहां भाग निकले।
विज्ञापन
बकारी कांस्टेबल के साथ दबिश दे रही पुलिस
हालांकि, सहारनपुर के मंसूरपुर में आबकारी कांस्टेबल अंकित को साथ लेकर पुलिस दबिश दे रही है लेकिन किसी आरोपी का सुराग नहीं लगा है। कांबोज के पिता धर्मपाल ने अनिल, मनोज और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनका भी अब तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की विदाई तय!
एसएसपी केवल खुराना ने बताया पुलिस, एसओजी और होमीसाइड सेल मामले की जांच कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साजिश में और भी हो सकते हैं शामिल
पुलिस के अनुसार, हत्या में कांबोज के घर आए तीन युवकों के अलावा कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
पढ़ें, मोदी पर मेहरबानी इन्हें पड़ गई महंगी
द्विवेश और ऋतु के ससुरालियों के बीच चल रहे विवाद में कई लोग लगातार द्विवेश पर दबाव बना रहे थे। पुलिस हत्या के वक्त आईएसबीटी और पटेलनगर क्षेत्र में संदिग्धों की मौजूदगी टटोल रही है।