{"_id":"ca645c038bf6c5901a49713b66a0bc1d","slug":"vdo-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ हत्याकांडः एक नए शख्स का नाम आया सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडीओ हत्याकांडः एक नए शख्स का नाम आया सामने
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में हुई वीडीओ की हत्या में एक नए शख्स का नाम आया है।
विज्ञापन
पढ़ें, मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में
पुलिस का दावा है कि दिनेश नाम के इस शख्स की लोकेशन ट्रेस की जा चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, परिजनों ने हत्या में जिन तीन लोगों का नाम लिया था, उनमें से दो के शामिल होने पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
घर से बाहर बुलाकर कर दी थी हत्या
इनमें से एक आबकारी कांस्टेबल घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात था। ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) द्विवेश कांबोज (43) पुत्र धर्मपाल निवासी शक्ति विहार, माजरा की सोमवार सुबह बदमाशों ने घर से बाहर बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या के बाद बदमाश बाइक पर फरार हो गए थे। कांबोज परिवार मूल रूप से गांव अब्दुलापुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर का रहने वाला है। हत्या के पीछे वीडीओ की बहन ऋतु का प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है।
पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका
घरवालों ने ऋतु के भतीजे अंकित और देवर अनिल निवासी हरिपुर बेहट, सहारनपुर पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। ऋतु के देवर अनिल के हत्या में शामिल होने के सबूत पुलिस को मिल रहे हैं। अनिल बिहारीगढ़ के एक स्कूल में बाबू है।
सीसीटीवी कैमरे में अंकित मौजूद
वहीं, अंकित मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) में आबकारी कांस्टेबल है। दून पुलिस ने मंगलवार को मंसूरपुर में छानबीन की तो उसके ड्यूटी पर होने के सबूत मिले हैं। ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में भी अंकित वहां मौजूद दिख रहा है।
इस खुलासे के बाद परिवार वाले अंकित पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं। उधर, सहारनपुर से निलंबित सिपाही मनोज के हत्यारों के साथ होने पर भी संशय बना हुआ है। जिस बाइक पर हत्यारे आए थे वह मनोज की बताई गई है।
पढ़ें, जेपी जोशी प्रकरणः वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!
पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से भी मनोज के बारे में जानकारी जुटाई है। वहीं, छानबीन में सामने आया है कि वारदात में सहारनपुर निवासी दिनेश भी शामिल था।
पुलिस ने पहले सहारनपुर और फिर मुजफ्फरनगर के आसपास उसके मोबाइल की लोकेशन भी ट्रेस कर ली है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस की दो टीमें दिनेश की गिरफ्तारी की कोशिश में थी।
एक आरोपी के करीब पहुंची पुलिस
वीडीओ की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस उसके करीब पहुंच चुकी है। उसे कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है। जबकि बाकी हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में दबिश दे रही हैं।
सहसपुर में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) द्विवेश कांबोज (43) पुत्र धर्मपाल निवासी शक्ति विहार, माजरा की सोमवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी। कांबोज परिवार मूल रूप से गांव अब्दुलापुर, बिहारीगढ़ सहारनपुर का है।
सोमवार को ही पुलिस और एसओजी की टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की लोकेशन तलाशी। छानबीन में सामने आया है कि वारदात में सहारनपुर निवासी दिनेश भी शामिल था।
दिनेश की मोबाइल लोकेशन ट्रेस
पुलिस ने पहले सहारनपुर और फिर मुजफ्फरनगर के आसपास दिनेश की मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कर ली है। मंगलवार देर शाम तक पुलिस की दो टीमें दिनेश की गिरफ्तारी की कोशिश में थी। एक टीम सहारनपुर में भी पड़ताल कर रही है।
ऋतु के देवर अनिल के हत्या में शामिल होने के सबूत पुलिस को मिल रहे हैं। अनिल बिहारीगढ़ के एक स्कूल में बाबू है। उधर, सहारनपुर से निलंबित निलंबित सिपाही मनोज के हत्यारों के साथ होने पर अभी संशय है।
जिस बाइक पर हत्यारे आए थे वह मनोज की बताई गई है। मनोज भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने सहारनपुर पुलिस से भी मनोज के बारे में जानकारी जुटाई है। एसपी सिटी नवनीत भुल्लर ने बताया कि हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
ड्यूटी पर था आबकारी सिपाही
हत्या में वीडीओ द्विवेश की बहन ऋतु की प्रॉपर्टी का विवाद सामने आया। घरवालों ने ऋतु के भतीजे अंकित और देवर अनिल निवासी हरिपुर बेहट, सहारनपुर पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। अंकित मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) में आबकारी कांस्टेबल है।
दून पुलिस ने मंगलवार को मंसूरपुर में छानबीन की तो उसके ड्यूटी पर होने के सबूत मिले हैं। सोमवार को ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में भी अंकित वहां मौजूद दिख रहा है। परिवार वाले अब अंकित पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगा रहे हैं।