फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   up criminal in can found in uttarakhand

चुनाव से पहले यूपी से उत्तराखंड क्यों आ गए ये 55 बदमाश?

Wed, 23 Apr 2014 09:51 AM IST
विनोद भंडारी / अमर उजाला, रुद्रपुर
विनोद भंडारी / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 23 Apr 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
up criminal in can found in uttarakhand

‘देवभूमि’ उत्तराखंड यूपी के अपराधियों की शरणभूमि बन गई है। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी पुलिस ने यहां की पुलिस को सचेत किया है कि ऊधमसिंह नगर जिले में 55 बदमाश छुपे हो सकते हैं।

विज्ञापन


हत्या, डकैती, अपहरण में आदि में शामिल 55 बदमाशों की सूची कार्रवाई के लिए भेजी गई है। कई बदमाशों पर 15 हजार रुपए तक के इनाम घोषित है।

फेहरिस्त मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल

up criminal in can found in uttarakhand

बदमाशों की फेहरिस्त मिलने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची है। पुलिस अब इनकी तलाश में जुट गई है।

लोकसभा चुनाव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद व बिजनौर जिले से फरार चल रहे 55 बदमाशों की लिस्ट जिले की पुलिस के पास पहुंची है।

इसमें से 35 बदमाशों पर 20 रुपए से लेकर 15 हजार रुपए तक का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे बड़ा इनामी भी शामिल

up criminal in can found in uttarakhand

सबसे बड़ा इनामी बदमाश मुजफ्फरनगर के थाना शामली का आकाश है। उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए यूपी पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम रखा है। इसके अलावा रामपुर के थाना अजीमनगर के इलियास पर भी हत्या और जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज है।

वह भी पांच हजार रुपए का इनामी बदमाश है।

विज्ञापन

2500-2500 रुपए का इनाम घोषित

up criminal in can found in uttarakhand

साथ ही रामपुर के थाना टांडा निवासी रजा अली पर हत्या, रामपुर के थाना मिलक निवासी उमा शंकर पर जानलेवा हमला, मुरादाबाद के थाना कटघर निवासी परवेज और जावेद अख्तर पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज है।

इन यूपी पुलिस ने 2500-2500 रुपए का इनाम घोषित किया है।

एसएसपी रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि यूपी पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट भेजी है, ताकि जिले में रह रहे यूपी के बदमाशों की धरपकड़ की जा सके।

लिस्ट में पुराने बदमाश भी शामिल

up criminal in can found in uttarakhand

बिजनौर पुलिस से मिली लिस्ट में 20 फरार इनामी बदमाशों पर 20 रुपए से लेकर 150 रुपए के तक का इनाम घोषित है।

हालांकि इन इनामी बदमाशों में से अधिकतर बदमाशों पर वर्ष 1974 से वर्ष 1985 के बीच हत्या, अपहरण, सरकारी धन का गबन, अमानत में खयानत व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं।

इनमें से एक बदमाश पर 20 रुपए का इनाम, नौ पर 50 रुपए, एक पर 60 रुपए, एक पर 70 रुपए, एक पर 75 रुपए, पांच पर 100 और दो पर 150 रुपए का इनाम घोषित है।

इसके अलावा जिला रामपुर पुलिस से मिली लिस्ट में 12 बदमाशों पर 2500 रुपए का इनाम घोषित है, जबकि एक बदमाश पर एक हजार रुपए का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed