फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uncle raped small girls in kirtinagar

नहलाने के बहाने से बच्ची को ले गया चाचा, कर डाला मासूम से रेप

Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कीर्तिनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, कीर्तिनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 09:38 AM IST
विज्ञापन
uncle raped small girls in kirtinagar
बच्ची से रेप - फोटो : DEMO Pics

नाबालिग छह वर्षीय सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को राजस्व पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। राजस्व पुलिस की ओर से कराए गए मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


आरोपी युवक को शुक्रवार को नई टिहरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़ित नाबालिग बच्ची का बेस अस्पताल में भर्ती है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कीर्तिनगर तहसील क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने सगी छह वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां की ओर से राजस्व पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी युवक बुधवार करीब तीन बजे बच्ची को नहलाने के बहाने प्राकृतिक स्रोत ले गया। प्राकृतिक स्रोत एकांत स्थान पर था। जहां आरोपी युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर बच्ची हो गई बेहोश

uncle raped small girls in kirtinagar
child abuse - फोटो : concept photo

साथ ही बच्ची को पैंसों व टॉफी का लालच देकर घटना के बारे में किसी न बताने के लिए कहा। लेकिन घर पहुंचते ही बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बता दी। पीड़ित बच्ची के बेहोश होने पर उसकी मां 108 की मदद से उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट लाई।

अस्पताल में उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर मां की शिकायत परा राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर लिया है।

नायब तहसीलदार शंकर लाल चौरसिया ने कहा कि आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। आरोपी युवक को शुक्रवार को नई टिहरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कुछ दिन पूर्व ही हुई थी युवक की सगाई
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही उसके देवर (आरोपी युवक) की सगाई हुई थी। क्षेत्र में इस तरह की घटना होने पर लोग चिंतिंत है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि ऐसी घटना से रिश्तों से विश्वास उठता है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed