{"_id":"cba18c5469dbe93f2e69b743a2ec479b","slug":"uncle-nephew-rape-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को शराब पिलाकर मामा-भांजे ने किया महिला का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को शराब पिलाकर मामा-भांजे ने किया महिला का रेप
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Tue, 03 Feb 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। रुद्रपुर निवासी एक महिला ने दो युवकों पर उसके साथ दुराचार और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
महिला का आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की भी धमकी दी गई। कहा कि मामले की तहरीर पुलिस को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि बीते 13 जनवरी की रात वह अपने घर में थी। इसी बीच, खेड़ा कॉलोनी निवासी दो युवक जो कि रिश्ते में मामा-भांजे लगते हैं, उसके घर आए। इस दौरान उन्होंने उसके पति को शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। इसके बाद उन्होंने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विरोध करने पर दोनों ने उससे गालीगलौज करते हुए मारपीट भी की। जिससे वह चोटिल हो गई। आरोप लगाया कि इस दौरान दोनों ने उससे दुराचार किया।
शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख दोनों आरोपी पुलिस से शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल इस तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।