फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uncle killed his niece.

जुआरी मामा की इस करतूत से सिहर जाएंगे आप

Sun, 22 Mar 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Mar 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
uncle killed his niece.

देहरादून की मद्रासी कॉलोनी से गायब हुई आठ साल की भगवती की तलाश दर्दनाक अंजाम पर खत्म हुई।

विज्ञापन


12वीं में पढ़ने वाले रिश्ते के मामा ने ही चंद रुपयों के लिए उसकी हत्या कर दी थी। खबर लिखे जाने तक बच्ची का शव बरामद नहीं हो पाया था। जुए में हारने के बाद मामा ने पांच से दस हजार रुपए के लिए उसे उठाया था।

लक्खीबाग चौकी क्षेत्र की मद्रासी कॉलोनी निवासी छोले विक्रेता अनोखे लाल की आठ साल की बेटी भगवती उर्फ भागो 16 मार्च को शाम छह बजे घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी। कई दिन की माथापच्ची के बाद पुलिस को पास ही रहने वाले रिश्ते के मामा धन सिंह (19) पर शक हुआ।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपी टूट गया। उसने भगवती की हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास फेंकने की बात कबूल ली। देर रात तक पुलिस और एसओजी टीम आरोपी को लेकर घूमती रही, लेकिन शव नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली इंस्पेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि इंटर में पढ़ने वाला धन सिंह जुए में 20 हजार रुपए हार गया था। इसीलिए धन सिंह ने भगवती को कुछ देर गायब कर जीजा अनोखे लाल से पांच से दस हजार रुपए वसूलने की योजना बनाई थी। उसे पता था कि अनोखे लाल छोटी बेटी भगवती को बहुत प्यार करता है।

अपहरण का शोर-शराबा होने पर घबरा गया था आरोपी

uncle killed his niece.

भगवती को पांच रुपए का लालच देकर वह अपने साथ ले गया था। बच्ची को एक स्थान पर बैठाकर वह उस रात घर भी आया था, लेकिन अपहरण का शोर-शराबा होने पर वह घबरा गया था। इसके बाद उसने बच्ची की हत्या कर शव फेंक दिया। धन सिंह अनोखे लाल की सास के भाई का बेटा है। आरोपी और पीड़ित परिवार मूल रूप से बरेली निवासी बताए गए हैं।

फर्जी आईडी पर लिया था सिम
अपहरण के बदले रकम मांगने के लिए आरोपी ने फर्जी आईडी पर एक मोबाइल सिम भी खरीद लिया था। हालांकि वह इसका प्रयोग नहीं कर पाया था। सूत्रों का कहना है कि आरोपी से सिम बरामद हो गया है।

धन सिंह को दिया था सहारा
धन सिंह के पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी। इस बेसहारा परिवार को अनोखे लाल नहीं ही सहारा दिया था। उन्होंने धन सिंह को बाइक भी खरीदकर दी थी। बेटी की हत्या में उसकी संलिप्तता से पूरा परिवार सकते में हैं। पिता अनोखे लाल का कहना था कि अपने ने ही उन्हें खून के आंसु रुला दिए। अब यही कामना है कि किसी तरह बेटी के अंतिम दर्शन हो जाएं।

बेटी को पाला था बेटे की तरह
पिता अनोखे लाल ने बेटी भगवती को बेटे की तरह पाला था। पांच बच्चों में सबसे छोटी भगवती पिता की लाडली थी।

गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया गया है। हत्या की बात शव मिलने के बाद ही पुख्ता हो पाएगी। हालांकि, आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है।
- मनोज कत्याल, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed