फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Two thieves arrested in Delhi, revealing three robberies.

दिल्ली के दो चोर गिरफ्तार, तीन चोरियों का किया खुलासा

Sat, 27 Feb 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 27 Feb 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested in Delhi, revealing three robberies.

पुलिस ने दिल्ली के दो चोरों को गिरफ्तार कर तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। उनकी निशानदेही पर चोरी का माल बरामद होने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सक्रिय अन्य चोरों को गैंग को पकड़कर घटनाओं पर अंकुश लगा दिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि बसंत विहार पुलिस और एसओजी टीम ने दिल्ली के करावलनगर के शिव विहार निवासी विनोद चौधरी और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। यह दोनों शातिर चोर है, जो दून में कई घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन


चोरों ने बसंत विहार के पीतांबरपुर में 18 दिसंबर की रात को श्रवण कुमार के घर में चोरी की बात स्वीकार करते हुए एक चेन, दो अंगूठी, जोड़ी, पाजेब आदि बरामद कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट कोतवाली के राजेन्द्र नगर में 12 फरवरी को किशननगर एक्सटेंशन में शीला बाली के बंद मकान में चोरी की घटना भी उन्होंने कबूली है। यहां से भी चोरी जेवर मिलने का दावा किया गया है।

तीसरी चोरी डालनवाला क्षेत्र की है, जहां से चोरी लाके ट, कुंडल, अंगूठी और चांदी के जेवर बरामद कराए है। एसपी सिटी ने बताया कि यह दोनों शहर में स्कूटी पर घूम कर बंद मकानों की रेकी करते है और फिर मौका लगते ही हाथ साफ कर देते है।

विनोद के खिलाफ दिल्ली में हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज है। पुलिस टीम में शामिल उपनिरीक्षक बलदेव सिंह, एसओजी के उपनिरीक्षक कमाल हसन, हेड  कांस्टेबल देवेंद्र, संतोष कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

चोरों का चैलेंज स्वीकार-एसएसपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ सदानंद दाते ने कहा कि चोरों का चैलेंज स्वीकार है, जल्द ही उसका जवाब भी दिया जाएगा। पुलिस भी चोरों के पीछे है, जल्द ही उन्हें पकड़ कर घटनाओं पर विराम लगाया जाएगा।


बड़े गैंग पर काम चल रहा है। उन्होंने लोगों से बाहर जाते समय मकानों के गेट पर ताला लटकाकर न जाने की सलाह दी है। ताला लगा होने के कारण वो मकान चोरों की नजरों में आ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed