{"_id":"582866684f1c1bc932b3bb6f","slug":"two-student-molested-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम महिला का हाथ पकड़ा, दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेआम महिला का हाथ पकड़ा, दो छात्र गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Nov 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के क्लेमेंटाउन क्षेत्र में शर्मसार भरी करतूत सामने आई है। बाइक सवार दो छात्रों ने सरेआम महिला को रोककर हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
महिला के शोर-शराबा होने पर दोनों आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ देर बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
क्लेमेंटाउन क्षेत्र की एक महिला शनिवार शाम पांच बजे के करीब सिलाई केन्द्र से वापस लौट रही थी। इसी बीच सेंट मैरी स्कूल के पास काले रंग की मोटर साइकिल तेजी से आगे लगाकर दो युवकों ने महिला को रोक लिया।
विज्ञापन
एक युवक ने हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। अप्रत्याशित घटना से महिला एक बार तो सकपका गई, लेकिन कुछ पल बाद ही विरोध करते हुए शोर मच गया। शोर-शराबा होने पर दोनों आरोपी फरार हो गए।
महिला ने पति के माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर चेकिंग अभियान चलाया। करीब आधा घंटे बाद ही दोनों आरोपियों इमरान अंसारी (22) निवासी घनसाली, टिहरी गढ़वाल और गौतम काला निवासी झंडा चौक पौड़ी को दबोच लिया।
एसओ नरेश राठौड ने बताया कि यह दोनों क्लेमेंटाउन क्षेत्र के एक संस्थान में बीटेक और बीसीए के छात्र बताए गए। मेडिकल में उनके शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है। बाइक को सीज कर दिया गया है।