फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two rape in new tehri

बलात्कारी बाप गिरफ्तार, शिक्षक अब भी फरार

Mon, 28 Apr 2014 07:32 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 28 Apr 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
two rape in new tehri

उत्तराखंड में नई टिहरी के घनसाली थाना क्षेत्र में शिक्षक की हवस का शिकार बनी नबालिग मंदबुद्धि की छात्रा का सोमवार को 164 के बयान दर्ज नहीं हो पाया।

विज्ञापन


पीड़िता को पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाने के लिए पेश किया। लेकिन छात्रा के मंदबुद्धि होने के कारण स्पष्ट रूप से अपनी बात नहीं रख पाई।
विज्ञापन


न्यायालय ने पुलिस को एक्सपर्ट मुहैया करवाकर बयान दर्ज करने को कहा। वहीं आरोपी शिक्षक की चार दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कलयुगी बाप हुआ गिरफ्तार

two rape in new tehri

बेटी के साथ दुराचार करने के आरोपी कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़ित नाबालिग युवती का सोमवार को जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया गया।

बाद में उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर 164 के बयान दर्ज किए गए। बीते दिन पीड़िता के चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपी बीते दिन ही घर से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि आरोपी को उसके गांव के समीप से ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed