फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two men arrested with illegal weapon.

पांच बंदूकों संग दो गिरफ्तार, हथियार बनाने के औजार भी मिले

Thu, 18 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Thu, 18 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
two men arrested with illegal weapon.

बहादराबाद थाना पुलिस ने दो लोगों को पांच बंदूकों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध हथियार बनाने के औजार भी बरामद किए गए। दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को हरिद्वार के बहादराबाद थाने में पत्रकारों को सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि 16 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर कलियर की तरफ से बहादराबाद की ओर आ रही एक कार को खेलड़ी गांव के पास रोका गया। उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली गई। कार से पांच बंदूकें और कार की डिग्गी से हथियार बनाने का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


पास थे हथियार बनाने के औजार
पुलिस द्वारा थाने लाकर दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम शकील पुत्र मूसा निवासी हजाराग्रंट थाना सिडकुल हरिद्वार और दूसरे युवक ने शहजाद पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा बढ़ोत गुराना बढ़ोत थाना बड़ौत जिला बागपत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास से 12 बोर की पांच बंदूकें और हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले औजार पॉवर मशीन, हेक्सा, ग्राइंडिंग मशीन आदि सामान कार से बरामद किया है।

पुलिस रखे थी नजर
दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। फरवरी में रुड़की में अवैध असलहे की खेप के साथ पकड़ा गया सलीम पुत्र फारुख ग्राम हजारा ग्रंट भी इन्हीं का साथी था। उसके पकडे़ जाने के बाद पुलिस भी इन पर नजर रखे थी। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed