फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   two killed in land dispute

जमीन विवाद को लेकर नगर कीर्तन से पहले दो पक्षों में चलीं गोलियां, दो की मौत

Sun, 07 Jan 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Jan 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
two killed in land dispute
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के सितारगंज में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में तलवारें और गोलियां चल गई। इस घटना में दो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


रविवार को किच्छा मार्ग पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने दो पक्षों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि रविवार की सुबह गुरु पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकलना था। इसके पहले ही वहां पर दो पक्षों में गोलियां चल गई। गोली लगने से दलजीत सिंह सोनू निवासी जनता फार्मऔर हरबंस सिंह बिज्टी गांव की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं हरजीत सिंह और बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है।  सितारगंज के दोहरे हत्याकांड में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। बताया जा रहा है की घटना को 6 लोगों ने अंजाम दिया है। घटना स्थल से एसएसपी ने घटना की सीसीवीटी फ़ुटेज भी ले ली है । जिसमें हत्याकांड को अंजाम देने वाले साफ़ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम हो गया है। मृतकों के परिजन कोतवाली में जमा हैं साथ ही पीएसी के अलावा नैनीताल जिले का भी भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद है। एसएसपी, तीनों एएसपी, कई सीओ व कोतवाल भी कोतवाली में मौजूद है। दोनो गांव में पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed