स्कूल से घर लौट रही थी दो बहनें, दो युवकों ने एक का किया अपहरण
स्कूल से दो नाबालिग बहने घर लौट रही थी। इसी बीच गांव के दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। फिर एक का अपहरण कर ले गए।
मामला हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र का है। यहां एक गांव से किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया हैं, जबकि पुलिस मामले को प्रेमप्रंसग से जोड़कर देख रही है।
ये है मामला
लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी दो भतीजी स्कूल में पढ़ती हैं। 25 मार्च को जैसे ही दोनों वापस घर लौट रहीं थी तो गांव के पास ही दो युवकों ने उसकी एक भतीजी का अपहरण कर लिया।
वहीं दूसरी किशोरी के साथ मारपीट की गई है। पीड़ित परिजनों ने अपह्त किशोरी के साथ रेप की आशंका जताई है, जबकि मखियाली कलां के दो युवकों पर अपहरण में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसएसआई सम्पूर्णानंद गैरोला ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की छानबीन की जा रही है।