ओएलएक्स पर खुलेआम दुर्लभ कछुओं का सौदा, एक दबोचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने ओएलएक्स डॉटकाम पर कछुए का सौदा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट की धारा-9 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उससे एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। साथ ही ओएलएक्स डॉटकॉम को भी नोटिस जारी किया है।
आरोपी युवक के पास से तीन शिशु कछुवे बरामद हुए। जिन्हें वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया है। वन विभाग के अनुसार एक युवक ने कुछ दिन पहले ओएलएक्स डॉटकाम में बिलाल नाम से पोस्ट किया। जिसमें उसने बताया कि उसके पास इंडियन टेंट टर्टिल है। जो शेड्यूल-1 का प्राणी है।
कोई भी इसे प्रति 3000 रुपये की दर से खरीद सकता है। उसके पोस्ट पर वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करके युवक को दबोच लिया।
ओएलएक्स के जरिए ही फंस गया युवक
टीम ने ओएलएक्स डॉटकाम के माध्यम से युवक से संपर्क साधा। उसे बीती 12 जून को सौदे के लिए सहसपुर बुलाया। युवक के सहसपुर पहुंचते ही वनकर्मियों ने उसे दबोच लिया।
उसके पास से इंडियन रुटस टर्टिल प्रजाति के तीन कछुवे बरामद हुए। युवक का दावा है कि उसके पास शेड्यूल वन के इंडियन टेंट कछुए हैं। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के डीएफओ मान सिंह ने बताया कि युवक की पहचान सतीश गर्ग निवासी लक्ष्मणपुर विकासनगर के रूप में हुई।
उसने फर्जी आईडी से पोस्ट डाला था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने आसपास के क्षेत्र से कछुवे पकड़े थे। बरामद कछुए शेड्युल वन के बजाय तीन के हैं।