{"_id":"1ff8824dd41479622838b437f99bf9fd","slug":"trying-to-rape-with-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार करने से रोका तो मां-बेटे को पीट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार करने से रोका तो मां-बेटे को पीट डाला
अमर उजाला, लक्सर
Updated Tue, 21 Jan 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र में एक महिला ने तीन युवकों पर दुराचार के प्रयास का आरोप लगाया। आरोपियों ने विरोध करने पर महिला और उसके पुत्र की पिटाई कर दी। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खेत में करने गई थी काम
लक्सर क्षेत्र की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 5 जनवरी को वह अपने खेत में गन्ना छीलने के लिए गई थी। साथ में उसका पुत्र भी था।
विज्ञापन
गन्ना छिलते हुए वह खेत के दूसरे हिस्से में पहुंच गई। जहां पर गांव के तीन युवक उसके साथ मुंह काला करने का प्रयास किया। हरकत का विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर वहां आए बेटों को भी पीटा गया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि लक्सर पुलिस को घटना की शिकायत की गई थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब महिला ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।