फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   trying to give bribe of 6 million to CBI judge.

IRS अफसर ने की CBI जज को रिश्वत की पेशकश

Sat, 11 Jul 2015 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 11 Jul 2015 10:52 AM IST
विज्ञापन
trying to give bribe of 6 million to CBI judge.

आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी एवं मुजफ्फरनगर के आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन पर फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए सीबीआई के विशेष जज को 60 लाख रुपये की रिश्वत देने के प्रयास का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि बिचौलिए के माध्यम से इसकी पेशकश की गई। शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान अदालत ने इसका संज्ञान लेते हुए आरोपी की जमानत निरस्त कर उसे कस्टडी में लेने के आदेश दिए।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई को आरोपी के खिलाफ रिश्वत देने के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आरोपी को दो घंटे कस्टडी में लेने के बाद अदालत ने एक-एक लाख रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के खिलाफ देहरादून में सीबीआई की विशेष अदालत में आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है।

आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत पर है अफसर

trying to give bribe of 6 million to CBI judge.

आरोप है कि दून में अपर आयकर आयुक्त रहते हुए उसने दून, नोएडा सहित विभिन्न शहरों में करोड़ों रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की। सीबीआई ने वर्ष 2005 में उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।

सीबीआई अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से आरोपी की तीन करोड़ 13 लाख की संपत्ति जब्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत में इस प्रार्थना पत्र का निस्तारण होना था।

आरोप है कि फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए आयकर आयुक्त ने बिचौलिए के माध्यम से सीबीआई के विशेष जज अनुज कुमार संगल को 60 लाख रुपये देने की रिश्वत देने का प्रयास किया। शुक्रवार को सीबीआई अदालत ने मामले का संज्ञान लेते हुए सीबीआई को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए।

आरोपी बोला, वह यहां नहीं था

आरोपी आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन को कस्टडी में लिए जाने के दौरान वह यह कहने लगा कि बृहस्पतिवार को वह यहां नहीं था, उसने यह नहीं किया। मामले की अगली सुनवाई 24 जुलाई को होगी।

आरोपी पर चल रहे कई मुकदमे
दून में मुजफ्फरनगर के आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन के खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के अलावा उनके खिलाफ सीबीआई अदालत में आयकर विभाग की फाइलें चोरी, एनजीओ बनाकर इसमें पैसा जमा करवाना आदि मुकदमे चल रहे हैं।

अब एक और मुकदमा होगा दर्ज
मुजफ्फरनगर के आयकर आयुक्त पर दून में पहले से कई मुकदमे चल रहे हैं, सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश पर आरोपी पर अब एक और मुकदमा चलेगा। समझा जा रहा है कि सीबीआई रात ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed