फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   three man arrested with leopard ans pangolin skin.

गुलदार, पैंगोलिन की खाल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2015 05:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 Mar 2015 05:36 AM IST
विज्ञापन
three man arrested with leopard ans pangolin skin.

एसटीएफ और पुलिस ने देहरादून से अंतरराष्ट्रीय वन्य जीव तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़कर दो गुलदारों की खाल और पैंगोलिन का साढ़े छह किलो खोल (स्केल) बरामद किया है।

विज्ञापन


एसटीएफ, पुलिस और वन विभाग की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गिरोह उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के तस्करों से वन्य जीवों के अंग खरीदकर कुख्यात तस्कर अमीर बावरिया को बेचता है।
विज्ञापन


इसके बाद अमीर बावरिया वन्य जीव अंगों को नेपाल पहुंचाता है, जहां से इन्हें चीन भेज दिया जाता है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं
बसंत विहार क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेश कुमार क्षेत्री उर्फ बिक्की निवासी कोटगांव उत्तरकाशी, बदलूराम बावरिया निवासी सेक्टर दो असंदरोड थाना संभालका पानीपत और पवन उर्फ पवना उर्फ अमर बंगाली निवासी भुंतनपुर, यमुनानगर रोड थाना पांवटा, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि अमीर निवासी पेहुवा, अंबाला रोड, कुरुक्षेत्र फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार बदलू राम बावरिया पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ पानीपत के थाना संभालका में मुकदमा दर्ज है। वहीं, पवन को वन विभाग हरियाणा ने नवंबर 2013 में पैंगोलिन के खोल के साथ गिरफ्तार किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ सदानंद दाते ने टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed