{"_id":"c2dee1ab07fc5f2f352be8563dd51a45","slug":"three-kashmiri-arrested-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंखनाद रैलीः देहरादून पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शंखनाद रैलीः देहरादून पुलिस ने तीन संदिग्ध पकड़े
अमर अमर, देहरादून
Updated Thu, 12 Dec 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दून रैली से पहले दून पुलिस सुरक्षा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है।
विज्ञापन
गुरुवार को मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घंटाघर के पास तीन कश्मीरी युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे। पूछताछ के बाद फल का व्यापार करने वाले इन युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
पढ़ें, मोदी के लिए जमीन से लेकर हवाओं तक रहेगा पहरा
विज्ञापन
युवकों ने खुद को सोपोर, जिला बारामूला, जम्मू कश्मीर का निवासी बताया। पुलिस ने कश्मीर पुलिस से संपर्क किया तो उनके पते-ठिकाने सही निकले। पूछताछ में कश्मीरी युवकों ने बताया कि वे सेब लेकर दून आए थे। यहां पर रास्ता बताने के लिए वह अपने एक परिचित से बाइक लेकर आए और ट्रक के आगे चलने लगे। बाद में कश्मीरी युवकों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 15 दिसंबर की रैली की सुरक्षा में शासन और पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं छोड़ना चाहता। यही वजह है कि रैली के लिए जंग जैसी तैयारी चल रही है।
चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा
रैली स्थल के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा और सुरक्षा भेदी हालात से निपटने के तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। परेड ग्राउंड और जीरो जोन की माइंस डिटेक्टर से छानबीन के साथ ही आठ ग्राउंड पेनिट्रेटिंग राडार (जीपीआर) की मदद से निगरानी की जाएगी।
परेड मैदान के समीप की टंकियों से जवान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। पटना में हुए विस्फोटों से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है। बुधवार को दून पुलिस, गुजरात पुलिस और खुफिया एजंसियों के अधिकारी परेड ग्राउंड पर छानबीन करते रहे।
पढ़ें, सिस्टम की मिलीभगत से हो रहा राजाजी पार्क पर 'कब्जा'
देर शाम प्रमुख सचिव गृह ओमप्रकाश, आईजी कानून व्यवस्था आरएस मीणा, एसएसपी केवल खुराना आदि अधिकारियों ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।
केंद्र और राज्यों की खुफिया एजेंसियों से मिल रहे अलर्ट (इनपुट) के बाद पुलिस ने वाडिया इंस्टीट्यूट से आठ जीपीआर लिए हैं। गुरुवार से जीपीआर पूरे परेड मैदान को ट्रेस करेंगे।
माइंस डिटेक्टर से परीक्षण
जीपीआर से मैदान के अंदर बारीक से बारीक छिद्रों, ड्रिल आदि का पता लगाया जा सकता है। आशंका पर इन स्थानों का माइंस डिटेक्टर से परीक्षण भी किया जाएगा।
पढ़ें, नहीं गली अधिकारियों की 'दाल', उतरेगी बत्ती
रैली के दौरान जिस रूट से मोदी मंच तक पहुंचेंगे वहां इस पर ज्यादा जोर रहेगा। इस बीच मेलों का सामान भी मैदान से लगभग खाली करा दिया गया है। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बुधवार शाम से बम डिस्पोजल दस्ते और डॉग स्कवॉयड 24 घंटे मैदान की निगरानी करेंगे।
क्यूआरटी का विशेष दस्ता तैयार
रैली के लिए दून पुलिस की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) में 16 जवानों का विशेष दस्ता तैयार किया गया है। दस्ते ने बुधवार को अनारवाला में फायरिंग का अभ्यास किया। क्यूआरटी को पुलिस लाइन में अधिकारियों द्वारा जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं।
अलर्ट ने बढ़ाईं पुलिस की मुश्किलें
नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों के बीच लगातार खुफिया अलर्ट ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में सुरक्षा एजंसियों से तालमेल और पल-पल बदल रही सुरक्षा रणनीति न।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक केंद्र के साथ ही गुजरात और दूसरे राज्यों की सुरक्षा एजंसियों से भी भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। उधर केंद्रीय सुरक्षा एजंसियों और गुजरात पुलिस ने भी उत्तराखंड पुलिस को आगाह कर रखा है।
इस दौरान ज्यादातर अलर्ट में पटना रैली में हुए विस्फोटों का जिक्र है। इसके अलावा मोदी को हिजबुल मुजाहिदीन, इंडियन मुजाहिदीन और बिहार, छत्तीसगढ़ व दूसरे राज्यों में सक्रिय माओवादियों से भी खतरा बताया गया है।
अलर्ट के बारे में खुफिया एजंसियां भी इन राज्यों की पुलिस के संपर्क में हैं। इस बीच गुजरात से भी पुलिस व खुफिया विभाग के 80 सुरक्षाकर्मी शुक्रवार तक दून पहुंच जाएंगे।
मोदी के निजी सुरक्षाकर्मियों ने भी दून पहुंचकरमें डेरा डाल दिया है। एनएसजी कमांडो भी रैली से एक दिन पहले दून पहुंच जाएंगे।
80 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान
खुफिया सूत्रों के मुताबिक मोदी की रैली में प्रदेश भर से 80 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। परेड ग्राउंड में सबसे बड़ी सभा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रही है। उस रैली में लगभग 45 हजार लोग शामिल हुए थे।