फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   threat on social site

सोशल साइट पर जान से मारने की धमकी

Sat, 01 Feb 2014 06:28 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 01 Feb 2014 06:28 PM IST
विज्ञापन
threat on social site

गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रनेता ने एक अन्य छात्र पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


छात्रनेता के अनुसार केमिकल कांड में छात्रा के समर्थन में आने की वजह से उसे सोशल साइट पर धमकी भरे मैसेज आ रहे हैं। साथ ही उसे मामले से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

सोशल साइट पर पोस्ट को लेकर धमकी
29 जनवरी को विश्वविद्यालय की एक छात्रा पर केमिकल डालने की घटना हुई थी। इसके विरोध में छात्र-छात्राओं ने कोतवाली का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन


गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रसंघ महासचिव ऋतांशु कंडारी ने बताया कि इस से संबंध में उन्होंने सोशल साइट पर पोस्ट डाल दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद से उन्हें लगातार धमकियों भरे मैसेज आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रुद्रप्रयाग निवासी देव प्रकाश सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया आपसी मामला
वहीं पुलिस ने मामले को छात्रों का आपसी मामला बताया है। कोतवाली प्रभारी डीएस रावत के अनुसार पुलिस ने धमकी देने वाले को ट्रेस कर लिया है। वह भी विश्वविद्यालय का ही छात्र है। जल्द ही दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed