'मुंह पर तेजाब डालकर तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार क्षेत्र में रोजाना की छेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने विवाहिता को मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है। डरी सहमी विवाहिता ने ज्वालापुर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
घटना भेल के सेक्टर दो बैरियर के पास की है। ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता सिडकुल में एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत है।
महिला ने आरोप लगाया है कि मोहल्ला कस्साबान का एक युवक रोजाना ड्यूटी आते जाते उसका पीछा करता है और छेड़खानी करता है।
ड्यूटी पर जा रही थी विवाहिता
आरोप है कि बुधवार को जब उसने पीछा कर रहे मनचले का विरोध किया तब उसे हत्या की धमकी दी गई। मनचला यहीं नहीं रुका उसने कहा कि अगर विरोध किया तो मुंह पर तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ दूंगा।
धमकी से सहमी विवाहिता ड्यूटी जाने की बजाय घर लौट आई और पति को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
इसके बाद दंपति ने कोतवाली ज्वालापुर पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपी की तलाश कर रहे है।