{"_id":"232d4c20b2d8e85d433aa9783f9a67ee","slug":"this-bride-is-very-dangerous","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी कर सबकुछ लूट लेती है ये दुल्हन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी कर सबकुछ लूट लेती है ये दुल्हन
अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 15 Nov 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर में अड़तीस दिन अपने पति पर प्यार लुटाकर दुल्हन ने पति को लूट लिया। लक्सर क्षेत्र के एक गांव में घटी इस घटना में दुल्हन ने रात को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर पति को बेहोश कर दिया और अपने साथियों की मदद से पूरा माल समेटकर रफूचक्कर हो गई।
विज्ञापन
अन्य लोगों को भी बनाया शिकार
बदनामी के डर से आठ दिन तक खोजबीन में लगे पति ने गुरुवार को कोतवाली आकर अपने साथ हुए छल की दास्तां बताई। बताया गया है कि आरोपी महिला पहले भी कई अन्य लोगों को भी दुल्हन बनकर शिकार बना चुकी है। लक्सर कोतवाली क्षेत्र का एक निवासी 15 बीघा भूमि का काश्तकार है।
विज्ञापन
पढ़ें, हल्के झटकों से ‘हल्की’ हो रही है धरती
विज्ञापन
34 साल की उम्र होने के बाद भी शादी न होने के कारण नरेश काफी हताश था। मुजफ्फरनगर के खोखनी गांव के एक युवक ने उसका दर्द भांपकर शादी कराने का लालच दिया।
28 सितंबर को उस व्यक्ति की खोखनी गांव के एक मंदिर में शादी करा दी गई थी। उसने अपनी दुल्हन के लिए डेढ़ लाख के जेवर बनाए थे।
दुल्हन ने भी पति पर पूरा प्यार न्यौछावर किया। दिवाली पर पति ने बीवी की जिद पर 50 हजार के जेवर और बनवा दिए। चार नवंबर को वह बैंक से किसी काम के लिए 50 हजार रुपए निकालकर लाया था। पांच नवंबर की रात को दुल्हन ने दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर अपने पति को बेहोश कर दिया।
लाखों के जेवर और हजारों रुपए नकदी साफ
रात में ही दो लाख के जेवर और 50 हजार रुपए की नकदी लेकर भाग गई। सुबह आंख खुली तो बीवी और जेवर गायब देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बदनामी के डर से पति कई दिन तक दुल्हन को खोजता रहा। जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह महिला पहले भी ऐसे दुल्हन बनकर कई परिवारों को लूट चुकी है।
पढ़ें, संतों से मोदी का 'रोल' जानने हरिद्वार पहुंचे सिंघल
गुरुवार को पति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि महिला मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। काफी समय से वह मुजफ्फरनगर के कुछ लोगों के साथ मिलकर ऐसी घटनाएं कर रही है।
50 हजार में लाया था दुल्हन
बताया जाता है कि दुल्हन पाने के बदले पति को 50 हजार रुपए खर्च करने पड़े थे। बिचौलिये युवक ने एक बुजुर्ग के साथ यह रकम लेने के बाद महिला से उसकी शादी कराई थी।
नंबरों के जरिए तलाश
पीड़ित ने पुलिस को तीन मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए हैं। इनमें से दो नंबर बंद हैं, जबकि तीसरा रिसीव नहीं हो रहा है। पुलिस इन्हीं मोबाइल नंबरों के आधार पर गिरोह तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---