फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thieves stole pistol of households

सामान के साथ पिस्टल भी ले उड़े चोर

Sat, 01 Feb 2014 12:15 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 01 Feb 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
thieves stole pistol of households

देहरादून में शुगर मिल मालिक की कोठी से चोरों ने लाखों के गहने, नकदी और अन्य सामान उड़ा लिया। चोर मिल मालिक की पिस्टल भी उठा ले गए।

विज्ञापन


लक्सर में शुगर मिल मालिक हरदेव सिंह अकोई की पौंधा स्थित मेहरकोर्ट में दो कोठियां हैं। दोनों कोठियां कुछ दूरी पर हैं।

इलेक्ट्रॉनिक तिजोरी भी की साफ
हरदेव की पत्नी उदय कौर इन दिनों एक कोठी में रह रही हैं। मंगलवार रात दूसरी कोठी से चोर इलेक्ट्रानिक तिजोरी चुरा ले गए।

तिजोरी में लाखों के गहने और एक लाख रुपये रखे थे। इसके अलावा चोर लाइसेंसी पिस्टल, उसका लाइसेंस और आलमारी से महंगे कपड़े भी ले गए।

बुधवार सुबह चोरी का पता लगने के बाद हरदेव के मैनेजर हीरानंद शर्मा ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने की जांच
प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर कोठी का मुआयना किया। कोठी का मेनगेट और सभी दरवाजे सुरक्षित हैं। अंदेशा है कि चोर पेड़ पर चढ़कर कोठी से लगे पाइप के सहारे छत पर गए होंगे। यहीं से वे भीतर दाखिल हुए होंगे।


पुलिस को घटना में किसी ऐसे व्यक्ति पर शक है, जो अकसर यहां आता-जाता था। उसे यह भी पता था कि इस कोठी में इन दिनों कोई नहीं रह रहा है। पुलिस ने मामले में कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed