चोरी के दौरान नकाबपोशों ने पुलिस को ऐसे दिया चकमा, CCTV में पूरी घटना देख रह गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। इस दौरान उन्होंने प़ुलिस को इस तरह से चकमा दिया कि cctv में पूरी घटना देख सब हैरान रह गए।
चोरी के वक्त दुकानदार का शोर शराबा सुनकर चौकी से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन बदमाश पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए फरार हो गए। एक ओर जहां बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है, वहीं पुलिस ने बदमाशों के तलाश में घंटों कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं।
इकबालपुर पुलिस चौकी के पास ओमकार नामक व्यक्ति की परचून की दुकान है। दुकान के ऊपर ओमकार का घर है। पीड़ित के अनुसार रात करीब तीन बजे पांच बदमाशों ने ओमकार की दुकान का शटर तोड़ लिया।
इसके बाद बदमाशों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान ओमकार की भी नींद टूट गई और उसने देखा की दुकान में कुछ लोग चोरी कर रहे है। ओमकार ने शोर मचा दिया।
जिसके चलते इकबालपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है बदमाश पुलिसकर्मियों को धमकी देते हुए सरिए लहराते हुए फरार हो गए। बदमाशों की सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की तलाश में कांबिग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया हैं। घटना के बाद कांबिग के लिए मंगलौर, भगवानपुर से भी पुलिस को बुलाया गया। वहीं चोरी की घटना पूरी तरह सीसीटीवी कै मरे में कैद हुई है।
जिसमें पांच बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देते हुए नजर आ रहे है। घटना में बदमाश करीब पंद्रह हजार की नगदी ले गए है। चौकी प्रभारी गजेंद्र रावत ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद घटना की पड़ताल की जा रही है।
सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ने का प्रयास
फुटेज में तीन बदमाशों नकाबपोश थे, तो वहीं दो बदमाश बिना नकाब के नजर आ रहे है। जिनमें से एक बदमाश ने सीसीटीवी कैमरे में लाठी मारकर उसे तोड़ने का भी प्रयास किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
लेडीज शॉल छोड़ भागे बदमाश-
पुलिसकर्मियों और लोगों की भीड़ से घिरते देख आनन फानन में मौके से भागने लगे। इस दौरान बदमाश जल्दबाजी में े तीन लेडीज शॉल छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तीनो लेडीज शॉल को भी कब्जे में लिया है।
गन्ने के खेत से मिली रेजगारी
पुलिस ने एक गन्ने के खेत में बदमाशों के होने के अंदेशे को लेकर घेर लिया। काफी देर तक गन्ने के खेत में तलाश की गई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके अलावा पुलिस को इस खेत से चोरी की गई कुछ रेजगारी जरूर मिली।